फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Palasala defeated Baroha School in badminton

Bilaspur News: बैडमिंटन में पलासला ने बरोहा स्कूल को हराया

Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Palasala defeated Baroha School in badminton
खेलों में 25 स्कूल की 262 छात्राएं ले रहीं भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। जिले में रविवार को अंडर-19 छात्रा वर्ग की उच्च पाठशालाओं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 25 स्कूल की 262 छात्राएं भाग ले रही हैं। तीन दिन तक चलने वाली खेलों में छात्राएं कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और खो-खो में दमखम दिखाएंगी।

उच्च पाठशाला झंडूता और घुमारवीं की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ में शुरू हुईं। खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ तहसीलदार झंडूता अर्शिया शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से बच्चों के जीवन में आगे बढ़ने की प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। खेलों से बच्चों में शारीरिक और मानसिक संतुलन बना रहता है। खेलों में 12 उच्च पाठशालाओं की 135 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन बैडमिंटन में पलासला ने बरोहा स्कूल को हराया। वहीं चोखणा ने अंदरोली स्कूल को हराया। इस अवसर पर मुख्याध्यापक देवराज ठाकुर, पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह ठाकुर, उपप्रधान अजय शर्मा, बीडीसी सदस्य गुलाबू राम, गुरविंदर कौर राम प्रकाश, जरनैल सिंह, बाबू राम राणा, डी आर शर्मा, सोहन लाल, जोगिंदर, राकेश, सुनीता देवी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सदर और स्वारघाट की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं राजकीय उच्च पाठशाला परोही में शुरू हुई। खेलों में 13 उच्च पाठशालाओं की 127 छात्राएं भाग ले रही हैं। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर सुशील पुंडीर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्याध्यापिका मधु महाजन ने मुख्यातिथि को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। खंड स्तरीय खेलों के प्रभारी महेंद्र पाल ने बताया कि पहले दिन वॉलीबाल में परनाली ने कौलवैली नहर और परोही ने झहाल की टीम को हराया। बैडमिंटन में परोही ने तलणू और बध्यात ने टेबरा खास को हराया। इस अवसर पर जिला शारीरिक संघ के अध्यक्ष मुकेश कुमार और अध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed