फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Palak got first place in speech competition

Bilaspur News: भाषण प्रतियोगिता में पलक ने हासिल किया पहला स्थान

Tue, 13 Aug 2024 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Palak got first place in speech competition
- पॉलिटेक्निकल कॉलेज कलोल में मनाया अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। पॉलिटेक्निकल कॉलेज कलोल में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता उप प्रधानाचार्य वेद प्रकाश ने की।
कार्यक्रम में भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में पलक परमार ने पहला, हरीश ने दूसरा और तनीषा ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग में पलक ने पहला, चंद्रशेखर ने दूसरा और अभिषेक ने तीसरा स्थान हासिल किया। स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने बताया कि आज का युवा कल का भविष्य है। युवाओं को देश की राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक इन सभी विषयों पर उनका सही दृष्टिकोण होना आवश्यक है। दुनिया भर में युवाओं ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना लोहा मनवाया है। स्वास्थ्य शिक्षक दीप कुमार ने बताया कि विकास के साथ-साथ आज का युवा नशे और एचआईवी से ग्रसित हो रहा है, जो देश के लिए और समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि रेड रिबन सोसाइटी के माध्यम से यह अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस आयोजित किया जा रहा है। जिले भर में दौड़, भाषण, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला प्रतियोगिता के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अभी कोई भी इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला व्यक्ति जीवन भर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। उन्होंने बताया कि एड्स मुख्य रूप से असुरक्षित यौन संबंध, एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने से, बिना उबली हुई सिरिंज से, पॉजिटिव माता से उसके बच्चे को होता है, लेकिन वर्तमान समय में ड्रग्स भी एचआईवी का एक कारण है। जो लोग ड्रग्स इंजेक्शन से लेते हैं उन्हें एचआईवी होने की अधिक संभावना होती है। उन्होंने छात्रों को एचआईवी/एड्स अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एचआईवी से अपने व्यवहार में परिवर्तन और नियमों का पालन करने से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपनी एचआईवी की जांच जिला अस्पताल और अन्य स्थानों में निशुल्क करवा सकते हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ इंदू धीमान, कमल कुमार, आशा कार्यकर्ता और कॉलेज के विद्यार्थियों उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed