फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Padyatra will start in Jhanduta after Vikas Bharat Sankalp Yatra

Bilaspur News: विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद झंडूता में शुरू होगी पदयात्रा

Sat, 06 Jan 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Padyatra will start in Jhanduta after Vikas Bharat Sankalp Yatra
- विधानसभा क्षेत्र में कुल 108 बूथ पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे विधायक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाने के साथ ही लोगों के दुख-सुख में हमेशा उनके साथ खड़े होने वाले झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल अब एक नए कार्यक्रम के माध्यम से बूथ स्तर पर जनता के बीच पहुंचेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा के बाद जीतराम कटवाल अब पद यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसकी शुरुआत रविवार 7 जनवरी को होगी।

पहले दिन धणी पंचायत के खरली, धनौला ससोटा और पपलोआ पंचायत के गाह बूथ पर कार्यक्रम होंगे। इस दौरान लोगों को मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देने के साथ ही वह लोगों की समस्याएं भी सुनेंगे। झंडूता मंडल भाजपा कार्यालय सचिव हरबंस लाल भभौरिया ने बताया कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र में कुल 108 बूथ हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विधायक जीतराम कटवाल ने इनमें से 42 बूथों पर आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज करवाई थी। बाकी बचे 66 बूथों को अब दूसरे चरण में विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के माध्यम से कवर किया जाएगा। इस दौरान लोगों को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों से अवगत करवाया जाएगा, वहीं लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान भी किया जाएगा। पहले दिन विधायक धणी पंचायत के खरली, धनौला ससोटा और पपलोआ पंचायत के गाह बूथ में कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 8 जनवरी को मलरांव पंचायत के मलरांव, कुलज्यार पंचायत के कड़ोह व जंगल ठठल चैंता और 9 जनवरी को कोसरियां पंचायत के कोसरियां व बच्छरेटू तथा बड़गांव गलू पंचायत के बुखर बूथ पर कार्यक्रम होंगे। पद यात्रा के माध्यम से बूथ स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम 10 फरवरी तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed