फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Organized various cultural programs in Soldha Panchayat

Bilaspur News: सोलधा पंचायत में किया विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

Tue, 25 Jul 2023 04:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jul 2023 04:09 PM IST
विज्ञापन
Organized various cultural programs in Soldha Panchayat
-समारोह में महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने लिया भाग
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। भाषा एवं संस्कृति विभाग कार्यालय बिलासपुर की ओर से सोमवार को ग्राम पंचायत सोलधा में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में स्थानीय पंचायतों के महिला मंडलों और स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में गौरव एंड पार्टी ने स्वागत गीत, सरस्वती स्वयं सहायता समूह ने भजन, शक्ति स्वयं सहायता समूह ने संस्कार गीत, जागृति स्वयं सहायता समूह द्वारा विवाह गीत, भूमिका महिला ग्राम संगठन सोलधा द्वारा बिलासपुरी गिद्दा, किरण, अंशिका, मीनाक्षी और कार्तिक ने एकल गीत प्रस्तुत किए। समारोह में ग्राम पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय पंचायत प्रधान सुषमा देवी और जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद कोमल और सहेलियों ने वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि पंचायत प्रधान सुषमा देवी ने विभाग का उनकी पंचायत में कार्यक्रम कराने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने में अहम भूमिका रहती है। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने कहा कि विभाग समय-समय पर ऐसे आयोजन जिले भर में करवाता रहता है। विभाग अपनी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने स्थानीय पंचायत और सभी का कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed