फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Orders issued for ZIP employees to return to work

Bilaspur News: जिप कर्मचारियों को काम पर वापस लौटने के आदेश जारी

Tue, 17 Oct 2023 07:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 07:31 PM IST
विज्ञापन
Orders issued for ZIP employees to return to work
सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को जारी किया एक और नोटिस
विज्ञापन


- 18वें दिन हड़ताल पर बैठे रहे कर्मचारी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिला परिषद कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं दूसरी तरफ सरकार ने इन कर्मचारियों को मंगलवार को एक और नोटिस जारी कर बुधवार को सुबह 10:00 बजे तक अपने-अपने कार्य स्थलों पर पहुंचने के आदेश जारी कर दिए हैं।

सरकार की तरफ से जारी इन आदेशों में इन सभी हड़ताली कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि वह बुधवार तक अपने-अपने कार्य स्थलों पर पहुंच जाएं, अन्यथा यह समझ जाएगा कि वह विभाग में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक नहीं हैं। इसके बाद सरकार द्वारा इन हड़ताली कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करने के भी संकेत मिले हैं। सरकार द्वारा दिए गए इस नोटिस के बावजूद हड़ताल पर बैठे कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। सरकार की ओर से इससे पहले भी इन कर्मचारियों को नोटिस देकर अपने कार्यस्थल पर लौट के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन इन कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को जारी रखा था। इस बार सरकार की ओर से एक बार फिर से इन सभी कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है। घुमारवीं में जिला परिषद कर्मचारी इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि जब तक सरकार हमारी विलय की मांग को पूरा नहीं करती है तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इसके लिए विभाग हम पर कोई भी कार्रवाई करे हम अपने हक के लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। सरकार की तरफ से आज मिले नोटिस पर उन्होंने कहा कि बहुत ही दुख की बात है कि एक तरफ तो जिला परिषद कैडर के कर्मचा,री जिन्होंने समय पर सरकार की ओर से दिए जाने वाले लाभ प्रदान नहीं किए जा रहे हैं और न ही इन कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारियों का दर्जा दिया गया है। इसको लेकर कर्मचारी अपनी एकमात्र मांग विभाग में विलय करने को लेकर कलम छोड़ हड़ताल पर गए हैं, लेकिन कर्मचारियों को अपनी हड़ताल समाप्त करने के बारे में नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed