{"_id":"bf356710ec044e9076e89a4120dbe5a9","slug":"oprerater-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी कंपनी के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी कंपनी के खिलाफ ट्रक ऑपरेटरों का धरना
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 24 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेपी उद्योग के पिछले एक माह से भाड़े की अदायगी नियमित रूप से न होने के चलते ऑपरेटरों के सामने वित्तीय संकट गहरा गया हैं।
विज्ञापन
इस मामले को लेकर जेपी उद्योग ट्रांसपोर्ट सोसायटी खारसी और भूतपूर्व ऋषि मार्कंडेय सोसायटी के ऑपरटरों ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में धरना दिया।
इस मौके पर सभा का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर और एसडीएम हरीश गज्जू से भी मिला। खारसी सभा के महासचिव दौलत सिंह ठाकुर ने बताया कि जेपी उद्योग से जुड़े ट्रांसपोर्ट्स को पिछले एक माह से भाड़े की अदायगी नियमित रूप से नहीं हो रही है।
इस वजह से बिलासपुर और सोलन के चार हजार ट्रक ऑपरेटरों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सभी ऑपरेटरों का 15 करोड़ से अधिक भाड़ा जेपी उद्योग के पास फंसा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से तमाम ट्रक ऑपरेटरों में भारी गुस्सा है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन और जेपी प्रबंधन के साथ बैंठक की जा चुकी हैं।
लेकिन, समस्या का हल नहीं हो पाया है। ट्रक भाड़ा न मिलने से ट्रक ऑपरेटर्स बैंकों की किस्तें भी अदा नहीं कर पा रहे हैं। उधर, 31 मार्च नजदीक आते ही सभी बैंकर्स और निजी फाइनेंस कंपनियों ने ऑपरेटरों के गले पर वसूली की तलवार लटका दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उपायुक्त ने मामले को सुलझाने और जेपी उद्योग प्रबंधन, निजी फाइनेंस कंपनी व बैंकर्स की संयुक्त बैठक करने का आश्वासन दिया है।
आगामी तीन दिनों तक जेपी उद्योग ट्रांसपोर्ट सोसायटी खारसी की डिमांड बिलासपुर ही करने का फैसला लिया है। प्रतिनिधिमंडल में खारसी सभा के प्रधान महेंद्र सिंह ठाकुर, चेयरमैन रोशन लाल, ऋषि मारकंडेय के प्रधान कैप्टन सुरेंद्र कुमार, महासचिव जोगिंद्र ठाकुर, परमानंद, धर्मपाल ठाकुर, परसराम, हेमराज, जीतराम, हंसराज, नंदलाल, राज कुमार, दुर्गा राम, हीरु राम, पूर्ण चंद, इंद्र सिंह, महेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार और सुभाष शर्मा सहित कई ऑपरेटर्स शामिल रहे।