फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Only three child specialists for one and a half lakh population of 0-15 years in the district

0-15 साल की करीब डेढ़ लाख की आबादी पर जिला में मात्र तीन बाल विशेषज्ञ

Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Only three child specialists for one and a half lakh population of 0-15 years in the district
बिलासपुर। प्रदेश सरकार जिले में कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर इससे लड़ने के लिए अभी तक पूरी तैयारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की मानें तो कोविड की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा बच्चे संक्रमित होंगे, लेकिन बिलासपुर में बाल विशेषज्ञों के नाम पर करीब डेढ़ लाख की आबादी के लिए मात्र तीन चिकित्सक तैनात हैं। वहीं, अगर बड़ी मात्रा में जिले में बच्चे संक्रमित हुए तो बाल विशेषज्ञों का टोटा रहेगा।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोविड की तीसरी लहर से लड़ने के लिए नागरिक अस्पताल घुमारवीं में बच्चों के लिए 10 बेड रिजर्व किए हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में 20 बेड का विशेष वार्ड बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले के तीन कोविड केयर केंद्रों में भी बच्चों को भर्ती करने की सुविधा रखी गई है, लेकिन सोचने की बात यह है कि जिले में 0-15 साल तक की करीब डेढ़ लाख की आबादी है। वहीं, बिलासपुर में 120 उप स्वास्थ्य केंद्र, 38 सीएचसी, 11 सीएचसी, 4 सीएच और एक जिला अस्पताल है। पीएचसी और उप स्वारूथ्य केंद्रों में सामान्य एमबीबीएस और फार्मासिस्ट की तैनाती की गई है, लेकिन इनमें से किसी भी हेल्थ सब सेंटर, पीएचसी में बाल विशेषज्ञ तैनात नहीं है, जबकि इनमें से ज्यादातर हेल्थ सेंटर ऐसे क्षेत्रों में हैं, जहां से लोगों को जिला अस्पताल पहुंचने में 1 से दो घंटे का समय लगता है। वहीं, झंडूता विस क्षेत्र में सबसे ज्यादा पिछड़ी पंचायतें हैं। ऐसे में अगर किसी बच्चे की तबीयत बिगड़ती है तो उसे समय पर इलाज देना स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी।

सीएमओ बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में वर्तमान में तीन बाल रोग विशेषज्ञ तैनात हैं। इसमें एक जिला अस्पताल, दूसरा नागरिक अस्पताल घुमारवीं और तीसरा नागरिक अस्पताल घवांडल में तैनात किया गया है। कहा कि तीसरी लहर के लिए विभाग अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर रहा है। इसके लिए घुमारवीं और जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 30 बेड रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed