{"_id":"6653241241a5bc2fcf014d1d","slug":"ongoing-competition-of-lying-among-congress-leaders-in-elections-trilok-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117913-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में कांग्रेस नेताओं में झूठ बोलने की चल रही प्रतियोगिता : त्रिलोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में कांग्रेस नेताओं में झूठ बोलने की चल रही प्रतियोगिता : त्रिलोक
विज्ञापन
- बोले, महिलाओं के खाते में 8500 रुपये डालने का वादा कर हंसी के पात्र बने राहुल गांधी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस नेताओं में झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है। नाहन में रविवार को आयोजित चुनावी रैली में राहुल गांधी महिलाओं के खाते में 8500 रुपये डालने का वादा कर गए। ऐसा वादा करके हंसी का पात्र बनने के बजाए उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं से पूछ लेना चाहिए था कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी का क्या हुआ। कांग्रेस नेताओं को पहले ही अहसास हो चुका है कि इंडी गठबंधन करारी शिकस्त झेलने जा रहा है। लिहाजा वे चुनाव में लोगों को गुमराह करने के लिए आसमान से तारे तोड़कर लाने जैसे वादे कर रहे हैं।
रविवार को निचली भटेड़, कंदरौर, बेनला-ब्राह्मणा, चांदपुर और बल्ह-भलवाणा पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं में त्रिलोक जमवाल ने कहा कि वोट बटोरने के लिए झूठ बोलना शुरू से ही कांग्रेस की फितरत रही है। प्रदेश के पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने की गारंटी दी थी। डेढ़ साल बीत गया, लेकिन महिलाओं के पर्स खाली ही रह गए। यह झूठी गारंटी कांग्रेस के प्रदेश स्तर के नेताओं ने दी थी। चूंकि उनमें झूठ बोलने की प्रतियोगिता चल रही है, लिहाजा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को इससे बड़ी झूठी गारंटी की ही उम्मीद थी। नाहन रैली में राहुल गांधी ने वैसा ही किया। वह महिलाओं के खाते में 8500 रुपये डालने का वादा कर गए। लगता है कि मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अन्य नेताओं ने उन्हें दूध और गोबर की गारंटी याद नहीं दिलाई होगी। यदि वे उनसे इसके बारे में बात करते तो शायद वह दूध 500 रुपये प्रति लीटर और गोबर 50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदने का वादा भी कर जाते।
त्रिलोक जमवाल ने कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। जनता का विश्वास जीतने के लिए ईमानदारी से काम करना पड़ता है।