फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One unit of blood can save four

एक यूनिट रक्त बचा सकता है चार

Sat, 25 Jun 2022 11:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
One unit of blood can save four
घुमारवीं में अमरउजाला फांउडेशन और शिवा बीएड कॉलेज घुमारवीं द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में दिय? - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं(बिलासपुर)। रक्तदान सभी दानों में महान दान है। युवाओं को ऐसी गतिविधियों में रुचि दिखानी चाहिए। आपकी ओर से दान किया गया एक यूनिट रक्त चार लोगों की जिंदगी बचा सकता है। घुमारवीं के शिवा बीएड कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन और शिवा बीएड कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में ये बातें जिलाधीश पंकज राय ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर का शुभारंभ किया। कॉलेज प्राचार्य सुनील शर्मा ने उनका स्वागत किया। उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल में कैंसर सहित कई अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोग अस्पताल पहुंचते हैं, जिन्हें आपात में रक्त की जरूरत होती है। वहीं, सड़क हादसों में घायल लोगों की जिंदगी भी इसी खून से बचाई जाती है। उन्होंने अमर उजाला फाउंडेशन और शिवा कॉलेज की इस मुहिम की सराहना की। कहा कि शिक्षण संस्थान में इस तरह के आयोजनों से युवाओं में समाजसेवा की भावना जागृत होती है। उन्होंने इस रक्तदान शिविर में हिस्सा लेने के लिए कॉलेज के प्रशिक्षुओं की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि रक्तदान के अलावा प्रशिक्षुओं को स्वच्छता अभियान, नशे के प्रति युवाओं को जागरूक करने को लेकर अन्य गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई से 3 अगस्त तक जिला प्रशासन की तरफ से ड्रग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सभी इस अभियान में भाग लें।
विज्ञापन

इनसेट
कॉलेज प्राध्यापकों समेत 35 प्रशिक्षुओं ने किया रक्तदान
कॉलेज प्रशिक्षु अंशुल शर्मा ने सबसे पहले रक्तदान किया। वहीं, कॉलेज के प्राध्यापकों, समाजसेवियों और प्रशिक्षुओं समेत 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बढ़ाई जाएगी खून जमा करने की कैपेसिटी
जिला अस्पातल में 200 यूनिट खून जमा करने की ही कैपेसिटी है। उपायुक्त ने कहा कि जिले में लगने वाले रक्तदान शिविरों को देखते हुए इस कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा, ताकि अधिक खून जमा किया जा सके और जरूरत पड़ने पर इसे मरीज के लिए उपयोग किया जा सके।
प्रदेश में कहीं भी हो जरूरत, रक्तदान के लिए पहुंचूंगी
प्रशिक्षु छात्रा शिवानी भारद्वाज का ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव है। उन्होंने कहा कि उन्होंने दूसरी बार रक्तदान किया है। कहा कि उन्हें अच्छा लगता है कि वे रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाएं। कहा कि प्रदेश में जहां भी आपात स्थिति में उनके खून की आवश्यकता होगी, वे वहां पहुंचेंगी।
तीन माह बाद कर सकते हैं रक्तदान
डॉक्टर शिल्पा भाटिया ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब तीन माह बाद रक्तदान किया जा सकता है।
- हमारे लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन और शिवा बीएड कॉलेज के सहयोग से लगाए रक्तदान शिविर में उपायुक्त ने शिरकत की। दुनिया में रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है। भविष्य में हर किसी को अपना दायित्व समझकर रक्तदान करना चाहिए, जिससे किसी अन्य की जिंदगी बच सके। -पुरषोत्तम शर्मा, शिवा महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक
रक्तदान शिविर में इनका रहा सहयोग
प्रोफेसर इंदु बाला, प्रोफेसर ममता, प्रोफेसर प्रदीप कुमार, प्रोफेसर संगीता, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर विपिन चंदेल, जिला ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर भूपेंद्र, लैब तकनीशियन मनोज ठाकुर, श्याम लाल बंसल के सहयोग से इस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस मौके एसडीएम घुमारवीं राजीव ठाकुर, बीएमओ अभिनीत शर्मा, स्वास्थ्य शिक्षक सुरेश चंदेल सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

शिविर में इन्होंने किया रक्तदान
शिविर में अनिता शर्मा, अंशुल शर्मा, पंकज, साहिल, अंकित, आशीष, कमल किशोर, अनिल, आयुष, कर्ण, आरती, इंदुबाला, अखिलेश चंदेल, काजल, संतोष कुमारी, शिवानी, अश्वनी, कल्पना, पूनम, अनीता, रजत चंदेल, ममता टंडन, रविंद्र शर्मा, नवनीत, विपिन शर्मा, आशु शर्मा, वासु चंदेल, विपिन कुमार, अजय कुमार, निशांत चंदेल, सुरेंद्र शर्मा, दिनेश गौतम, विकास चंदेल, शिवांश, मंजीत ठाकुर ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed