फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One thousand crore will be spent on Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Scheme: Dharmani

इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पर खर्च होंगे एक हजार करोड़ : धर्माणी

Sat, 09 Mar 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
One thousand crore will be spent on Indira Gandhi Pyari Behna Sukh Samman Nidhi Scheme: Dharmani
तकनीकी शिक्षा मंत्री ने कपाहड़ा, पपलाह, पलासला और कोटलू ब्राह्मणा में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन

-बोले, घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निर्माण व रखरखाव के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा की ग्राम पंचायत कपाहड़ा, पपलाह, पलासला और कोटलू ब्राह्मणा में शनिवार को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी ने कहा कि इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 01 अप्रैल 2024 से पेंशन का वितरण शुरू करने का निर्णय लिया है। वित्त वर्ष 24-25 में इस योजना के तहत 1000 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
मंत्री ने कहा कि आम जनता की समस्याओं और शिकायतों का समाधान घर द्वार पर हो और उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, जनता के कल्याण के लिए चलाई हर योजना की जानकारी भी प्राप्त हो, इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पूरे प्रदेश में 17 फरवरी 2024 से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम शुरू किया है। चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार एक और गारंटी पूरी करते हुए 18 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500 रुपये मासिक देने की घोषणा की है। उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं से कहा कि वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रपत्र के साथ निर्धारित आवश्यक दस्तावेज लगाकर तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। उन्होंने कहा कि इस योजना से कमजोर आर्थिक स्थिति वाली महिलाओं को संबल मिलेगा। क्षेत्र के विकास पर चर्चा करते हुए बताया कि घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की सड़कों के निमार्ण व रखरखाव के लिए 32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुगामोहड़ा-कपाहड़ा-मच्छवान सड़क की टारिंग व पेवर ब्लॉक स्थापित करने में 92 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। नाबार्ड के तहत बरठीं-छत-करलोटी जुनाला सड़क के सुदृढ़ीकरण पर 4 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से कार्य प्रगति पर है। ढलोह-मुड़खर सड़क पर 16 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कपाहड़ा में 15 लाख रुपये की लागत से बास्केटबाल कोर्ट तैयार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में कपाहड़ा, पपलाह, पलासला और कोटलू ब्राह्मणा में 100 से ज्यादा शिकायतों को सुना गया और अधिकतर का मौके पर ही समाधान किया गया। कुछ समस्याओं को शीघ्र समाधान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि महिला मंडल पलासला के भवन के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी गौरव चौधरी, कांता देवी, रेखा चंदेल, पुष्पा देवी, विवेक संख्यान, पलासला सतीश कुमार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed