फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one person arrested with charas

Bilaspur News: निजी बस में सवार व्यक्ति से 93.94 ग्राम चरस बरामद

Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
one person arrested with charas
बिलासपुर। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने कैंची मोड़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को 93.94 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने कैंची मोड़ के पास फोरलेन फ्लाईओवर पर टनल नंबर-1 के मुख्य द्वार के साथ नाकाबंदी की थी। बिलासपुर से किरतपुर की ओर जा रही एक निजी बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस बस में चढ़ी और तलाशी लेने लगी। तभी बस में बैठा एक व्यक्ति पुलिस को देख कर घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में उसके पैरों में रखे बैग को खोलकर देखा गया तो 93.94 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपी की पहचान अंकित दहिया निवासी गली नंबर-1 मोहम्मदाबाद तहसील खरखोदा जिला सोनीपत के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयना देवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed