फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One more chance for families left out of the 'Mukhyamantri Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana'

Bilaspur News: मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना में छूटे परिवारों को एक और मौका

Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
One more chance for families left out of the 'Mukhyamantri Apna Parivar Sukhi Parivar Yojana'
20 सितंबर तक पूरी होगी आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया, 31 जुलाई 2025 के बाद जारी आय प्रमाणपत्र भी मान्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के नौवें चरण में पात्र और पूर्व चरणों में किसी कारणवश लाभ से वंचित रह गए परिवारों को योजना से जुड़ने का एक और मौका दिया गया है। जिला प्रशासन ने पात्र परिवारों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने सभी विकासखंड अधिकारियों को पात्र परिवारों के आवेदन प्राप्त करने, चयन और सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि नौवें चरण में पात्रता के मानदंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पात्र परिवारों की सुविधा के लिए 31 जुलाई 2025 से 31 जुलाई 2026 तक की अवधि के आय प्रमाणपत्र भी मान्य किए गए हैं। पात्र और पूर्व चरणों में छूटे परिवार अपने आवेदन संबंधित ग्राम पंचायत, विकास खंड कार्यालय या उपमंडलाधिकारी नागरिक कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदनों की जांच और सत्यापन पहले ग्राम स्तर, फिर खंड स्तर और उसके बाद जिला स्तर पर किया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों की जांच और सत्यापन की प्रक्रिया 20 सितंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद अंतिम सूची भी समयबद्ध तरीके से जारी की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से योजना की जानकारी पात्र परिवारों तक पहुंचाने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा है। उपायुक्त राहुल कुमार ने पात्र एवं छूटे हुए परिवारों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्यालय में आवेदन जमा करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed