फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One lakh rupees were cheated from an elderly person through voice scam

Bilaspur News: बुजुर्ग से वॉइस स्कैम कर ठगे एक लाख रुपये

Mon, 29 Apr 2024 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees were cheated from an elderly person through voice scam
- विदेश में रहने वाले चचेरे भाई की आवाज का क्लोन बनाकर दिया ठगी को अंजाम
विज्ञापन

- साइबर क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के एक बुजुर्ग व्यक्ति से शातिरों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वॉइस स्कैम कर एक लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने पीड़ित व्यक्ति के विदेश में रहने वाले चचेरे भाई की आवाज का क्लोन बनाकर इस ठगी को अंजाम दिया। मामले की शिकायत घुमारवीं थाने में दी गई है। साइबर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित व्यक्ति को ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले उसके चचेरे भाई का फोन आया। चचेरे भाई ने बताया कि जिस जालंधर वाले ट्रैवल एजेंट ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजा है, उसकी पत्नी बीमार है। उसे पैसों की जरूरत है। मैं आपके खाते में 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर कर रहा हूं। यह पैसे एजेंट के खाते में डाल देना। पीड़ित व्यक्ति को 8.50 लाख रुपये खाते में जमा होने का मैसेज भी आ गया। कुछ देर बाद चचेरे भाई का फोन आता है कि एजेंट की पत्नी का ऑपरेशन भी होना है। इसलिए आप भी कुछ पैसे उसके खाते में डाल दें। चचेरे भाई ने अकाउंट नंबर दिया और जल्दी से उसमें एक लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित व्यक्ति भी सारी घटना को सच मान कर थोड़ी देर में बैंक पहुंचा। बताए गए अकाउंट नंबर पर एक लाख रुपये जमा कर दिया। इतने में एक और कॉल आता है, जिसमें बात करने वाला व्यक्ति कहता है कि वह एसबीआई बैंक से बोल रहा है। उनके खाते में 8.50 लाख रुपये ट्रांसफर हुए हैं। उन्हें बताना पड़ेगा कि यह पैसा कहां से आया है। व्यक्ति ने कहा कि पैसा उनका ही है और उनके चचेरे भाई ने भेजा है। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि इस राशि को अगले कल 3 बजे के बाद कभी भी निकाल सकते हैं। तभी ऑस्ट्रेलिया से चचेरे वाले भाई का दोबारा फोन आता है। वह कहता है कि सारे पैसे अभी ट्रांसफर कर दो क्योंकि एजेंट की पत्नी का देहांत हो गया है और अस्पताल वाले शव नहीं दे रहे हैं। एजेंट भी कह रहा है कि अभी पैसे नहीं मिले तो उसका वीजा रद्द करवा देगा। यदि ऐसा हुआ तो उसे भारत वापस आना पड़ेगा। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति घर के पास रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा और सारी बात बताई। रिश्तेदार ने फोन नंबर दिखाने को कहा। नंबर को देखते ही रिश्तेदार समझ गया कि यह एक स्कैम कॉल थी और उक्त व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया है। मामले का सच पता चलते ही पीड़ित व्यक्ति ने चचेरे भाई को फोन कर पूछा तो उसने बताया कि कोई फोन नहीं किया और न ही कोई पैसे मांगे हैं। इसके बाद पीड़ित व्यक्ति पुलिस थाने घुमारवीं पहुंचा और मामले की शिकायत दी।
विज्ञापन

कोट
मामला क्राइम ब्रांच को सौंपा दिया गया है। बार-बार लोगों को आग्रह किया जा रहा है कि सावधान और सतर्क रहें। कोई भी इस तरह से फोन कर पैसों की मांग करे तो पैसे देने से पहले एक बार उसकी सच्चाई जान लें या फिर कुछ जानकार लोगों से जरूर बात करें। यदि उन्हें लगे की फोन करने वाला कोई शातिर है तो इसकी सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-चंद्रपाल सिंह, डीएसपी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed