फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one hit by knife one hit by knife

Bilaspur News: लंगर सेवा करने आए व्यक्ति के गले पर मारा चाकू, पीजीआई रेफर

Sat, 15 Mar 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
one hit by knife one hit by knife
कोट कहलूर थाना के तहत बस्सी की घटना
विज्ञापन

घायल के साथी के बयान पर मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोट कहलूर थाना के तहत बस्सी में पंजाब के एक व्यक्ति को चाकू से वार कर घायल कर दिया। घायल व्यक्ति बस्सी के गुरुद्वारा में लंगर सेवा करने आया था। रात को उसका झगड़ा वहां आए अपने ही गांव के लोगों से हो गया। एक व्यक्ति ने उसके गले पर चाकू मार दिया। अन्यों ने उसके साथ मारपीट भी की। घायल को पीजीआई रेफर कर दिया गया है।


पुलिस को दिए बयान में गुर सिमरन जीत सिंह निवासी गांव काहनपुर डाकघर शाहपुर तहसील अमलोह जिला फतेहगढ़ साहिब पंजाब ने बताया कि चाचा कुलवंत सिंह के साथ बाइक पर लंगर में सेवा करने के लिए गुरुद्वारा श्री सेरा साहिब बस्सी आया था। गांव के ही जसवीर सिंह और कमलजीत सिंह भी कार में गुरुद्वारा श्री सेरा साहिब बस्सी पहुंच आए। चारों दिनभर श्री गुरुद्वारा साहिब में संगत की सेवा करते रहे। रात्रि ठहराव के लिए चारों ने गांव बस्सी में एक कमरा किराये पर लिया। रात को चारों लोग कमरे में आ गए, उन्होंने नशा किया था। उनसे कमरे के अंदर आने बारे पूछा तो उन्होंने बदतमीजी और गाली-गलौज शुरू कर दी। सभी बरामदे में आ गए। वहां उनमें से एक व्यक्ति ने चाकू से जसवीर सिंह के गले पर वार कर दिया। अन्य व्यक्तियों ने जसवीर सिंह को थप्पड़ मारते हुए जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद चारों मौरे से भाग गए। जसवीर सिंह को इलाज के लिए सिविल अस्पताल श्रीआनंदपुर साहिब लेकर आ गए, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed