फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   one died in road accident

पैरापिट से टकराकर सड़क पर पलटी जीप, चालक की मौत, दो घायल

Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
्वारघाट के समीप धारकांशी में सड़क पर पलटी पिकअप।संवाद - फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब चार किलोमीटर दूर धारकांशी में जीप अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। गाड़ी में कुल छह लोग सवार थे। हादसे का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। स्वारघाट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासी शाहीन बाग दिल्ली से मनाली जा रहे थे। जीप धारकांशी के पास उतराई में अनियंत्रित हो गई और पैरापिट से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। चालक सहित तीन घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट ले जाया गया, लेकिन महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी होने के चलते अस्पताल में ताले लटके थे। इसके बाद घायलों को एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार न मिलने के गंभीर रूप से घायल जीप चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो घायलों को एफआरयू नालागढ़ में भर्ती करवाया गया है। मनाली में ठेकेदार के पास कारपेंटर का काम करने जा रहे थे। मृतक की पहचान मोमहीन (29) पुत्र कलवा गांव चितवाना मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। घायलों की पहचान राशीद (25) पुत्र अनवर और इरशाद अहमद (29) पुत्र तामीर हुसैन निवासी चितवाना मेरठ उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। डीएसपी श्री नयनादेवी जी पूर्ण चंद ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed