फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One crore offered in Chaitra Navratri, one lakh devotees bowed

Bilaspur News: चैत्र नवरात्र में चढ़ा एक करोड़ का चढ़ावा, एक लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
One crore offered in Chaitra Navratri, one lakh devotees bowed
श्री नयनादेवी जी में बारिश के बीच दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्घालु। संवाद
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। श्री नयनादेवी जी में चैत्र मेले शुक्रवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गए। चैत्र मेलों में करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर मां के दरबार में चढ़ावा चढ़ाया। शुक्रवार को बारिश के बीच करीब 5000 श्रद्धालु मां नयनादेवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। मंदिर न्यास को चैत्र नवरात्र के दौरान 1,03,73,044 रुपये नकद, 120.8 ग्राम सोना, 15.14 किलोग्राम चांदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई। उधर, शुक्रवार को बारिश में भी श्रद्धालुओं के उत्साह को कोई कमी नजर नहीं आई। बारिश के बीच भी श्रद्धालु मां के दरबार में पहुंचे। श्रद्धालु रेनकोट और छाते लेकर कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शुक्रवार सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में लग गईं। श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते दर्शन करते रहे। मंदिर अधिकारी विपिन ठाकुर ने बताया कि चैत्र मेले शुक्रवार को सुख-शांति के साथ संपन्न हो गए। सभी विभागों ने पुख्ता इंतजाम किए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed