फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One attains the vision of the Lord only through the Guru's blessings and devotion: Acharya.

गुरु का आशीर्वाद और भक्ति से ही मिलते हैं प्रभु के दर्शन : आचार्य

Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
One attains the vision of the Lord only through the Guru's blessings and devotion: Acharya.
बाबा विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित कथा में मौजूद श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। बाबा विश्वकर्मा मंदिर में चल रही राम कथा में आचार्य नीरज शर्मा ने गुरु और शिष्य के पवित्र एवं आध्यात्मिक रिश्ते का वर्णन करते हुए शबरी और उनके गुरु मतंग ऋषि का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सच्ची भक्ति, गुरु के प्रति श्रद्धा और निरंतर साधना से प्रभु की प्राप्ति संभव है।

आचार्य नीरज शर्मा ने बताया कि जब शबरी बाल अवस्था में मतंग ऋषि के आश्रम में रहती थीं, तब उनकी राम भक्ति से प्रसन्न होकर गुरु ने उन्हें आशीर्वाद दिया था कि एक दिन प्रभु श्रीराम स्वयं उनसे मिलने आएंगे। उन्होंने कहा कि मतंग ऋषि जब शबरी को गुरु मंत्र देते थे तो वह कुछ समय बाद उसे भूल जाती थीं। अगले दिन फिर गुरु के पास जाकर मंत्र दोबारा बताने का आग्रह करती थीं। कई प्रयासों के बाद भी जब शबरी मंत्र को याद नहीं रख पाईं तो मतंग ऋषि ने कहा कि जिस मंजीरे को वह प्रतिदिन बजाते हुए प्रभु का भजन करती हैं, वही उनके लिए गुरु मंत्र है। इसके बाद शबरी रोज मंजीरा-मंजीरा का जाप करने लगीं। आचार्य ने बताया कि उनकी सच्ची भक्ति में यही शब्द धीरे-धीरे राम-राम के भाव में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed