फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   One and a half lakh jewelery cheated from Saraf son in Kemri

केमरी में सराफ पुत्र से डेढ़ लाख के आभूषण ठगे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh jewelery cheated from Saraf son in Kemri
केमरी (रामपुर)। केमरी में एक सराफ के पुत्र से बाइक सवार एक युवक ने धोखाधड़ी करके करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने के आभूषण ठग लिए और फरार हो गया। घटना की कोई रिपोर्ट नहीं लिखाई गई है।
विज्ञापन

केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी विपिन रस्तोगी के अनुसार, गुरुवार की अपराह़्न करीब डेढ़ बजे वह अपनी सराफ की दुकान पर पुत्र दीप के साथ बैठे थे। बाइक सवार एक युवक एक अन्य बृद्व के साथ उनकी दुकान पर आया और सोने के कुछ आभूषण घर ले जाकर पत्नी को दिखाने को कहा। दुकानदार ने अपने पुत्र दीप को बाजार के ही एक अन्य दुकानदार से उक्त आभूषण लाने को कहा। दीप के जाने के बाद पीछे से बाइक सवार भी उसके पुत्र के पास रास्ते में पहुंच गया और अपनी बाइक पर बैठाकर उक्त दुकान के पास ले गया। दीप जब उक्त दुकानदार से फोन पर हुई वार्ता के अनुसार करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत के सोने के कुछ आइटम लेकर आया तो बाइक सवार ने दीप को बातों में उलझाकर उक्त आइटम उससे ले लिए और झुमकी और लाने को कहा। दीप उक्त दुकान पर झुमकी लेने चला गया और झ़ुमकी लेकर वापस लौटा तो बाइक सवार युवक गायब था। ठगी का शिकार होने के बाद पिता पुत्र का रो रोकर बुरा हाल था। मौके पर तमाम लोग एकत्र हो गए। मामले की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। सर्राफ कारोबारियों का आरोप है कि इस तरह से ठगी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार कांबोज ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं है, फिर भी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed