Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   On the lines of Delhi AIIMS, special facilities for senior citizens should be started in Bilaspur AIIMS as well

Bilaspur News: दिल्ली एम्स की तर्ज पर बिलासपुर एम्स में भी शुरू हो वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा

Wed, 28 May 2025 08:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 28 May 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
On the lines of Delhi AIIMS, special facilities for senior citizens should be started in Bilaspur AIIMS as well
बुजुर्गों के लिए अलग से पंजीकरण, जांच व परामर्श की व्यवस्था की मांग की
विज्ञापन

बोले, बिलासपुर एम्स में पंजाब, हरियाणा, जम्मू तक से इलाज कराने पहुंच रहे वरिष्ठ नागरिक

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वरिष्ठ नागरिक सभा बिलासपुर ने दिल्ली एम्स में वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू की गई विशेष सुविधा का स्वागत करते हुए बिलासपुर स्थित कोठीपुरा एम्स में भी इसी तरह की व्यवस्था लागू करने की मांग की है। सभा ने कहा है कि जिस तरह दिल्ली एम्स में बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए उनके लिए अलग ब्लॉक की व्यवस्था की गई है, उसी तर्ज पर बिलासपुर एम्स में भी यह सुविधा शुरू की जानी चाहिए।

सभा के अध्यक्ष डॉ. जेएन मिश्रा और महासचिव मस्तराम वर्मा ने संयुक्त बयान में कहा कि दिल्ली एम्स में की गई पहल से लाखों वरिष्ठ नागरिकों को राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का इसके लिए आभार जताते हुए उन्होंने मांग की कि बिलासपुर एम्स में भी बुजुर्गों के लिए अलग से पंजीकरण, जांच व परामर्श की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बिलासपुर एम्स में हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर जैसे पड़ोसी राज्यों से भी बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक इलाज के लिए आते हैं। यदि दिल्ली की तरह यहां भी विशेष सुविधा दी जाए तो यह कदम हजारों बुजुर्गों के लिए राहत भरा होगा। सभा के संरक्षक ओम प्रकाश गर्ग, रत्नलाल सांख्यान, राजपाल सरीन, मनमोहन भंडारी, अरुण शर्मा, बाबूराम शर्मा, ई प्रेमलाल पराशर, कमांडेंट सुरेंद्र शर्मा, कमांडेंट नवल किशोर, राजेंद्र शर्मा, सुरेश नड्डा, सरदार रछपाल सिंह, अब्दुल मजीद, राजपाल टाडू, रक्षा टाडू, ओंकार कपिल, इंदिरा कपिल, नंदकिशोर शर्मा, शशिबाला, कांता शर्मा व सुशील पुंडीर समेत अन्य पदाधिकारियों ने भी इस मांग का समर्थन किया है। सभा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि वे बिलासपुर एम्स प्रशासन को निर्देश देकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए शीघ्र सुविधा शुरू करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed