फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Old B.Ed degree holders protested against guest teacher recruitment

Bilaspur News: पुराने बीएड डिग्री धारकों ने गेस्ट टीचर भर्ती का किया विरोध

Sun, 04 Feb 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Old B.Ed degree holders protested against guest teacher recruitment
- बोले, इस तरह की भर्तियों के कारण ओवर एज हो रहे हैं युवा
विज्ञापन

- बैचवाइज और कमीशन के आधार पर की जाएं नई भर्तियां

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। प्रदेश सरकार की ओर से भविष्य में स्कूलों और कॉलेजों में गेस्ट टीचर रखे जाने के प्रस्ताव का बेरोजगार बीएड डिग्री धारकों और अन्य युवाओं ने विरोध किया है। इस तरह की भर्तियों के कारण बहुत से युवा नौकरी के इंतजार में ओवर एज हो रहे हैं।

बेरोजगार युवाओं मनोज कुमार, संतोष कुमार, लेखराम, संतराम, संजय, मीना, नीना, शकुंतला, शशिबाला ने कहा कि वह करीब दो दशक पहले बीएड, जेबीटी कर चुके हैं, लेकिन अध्यापकों के पद किन्हीं कारणों से भरे नहीं गए। अब जब पदों को भरने की बारी आई तो शिक्षकों की गेस्ट टीचर भर्ती सरकार निकाल रही है। उन्होंने कहा कि पहले की शिक्षा पद्धति और अब की पद्धति में काफी अंतर है। पहले 60 से 70 प्रतिशत अंक लाना बहुत बड़ी बात थी। आज के समय में 80 से 90 प्रतिशत अंक लाना आम बात है। इसकी वजह से पुराने बीएड या अन्य डिग्री धारक नौकरी से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बैचवाइज और कमीशन के आधार पर ही स्कूलों और कॉलेजों में शिक्षकों की नियुक्तियां की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed