फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Oh Radhe, give me two wings, let me drink water from your blood.

Bilaspur News: ओ राधे दो पंख दे दे अपने मारकंडों रा पी लेना पानी

Mon, 18 Mar 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Oh Radhe, give me two wings, let me drink water from your blood.
-कलाकारों ने पारंपरिक गीतों और लोकनृत्य से दिया बिलासपुरी संस्कृति का परिचय
विज्ञापन

-एसडीएम अभिषेक गर्ग ने किया लाेकोत्सव का शुभारंभ

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले के दूसरे दिन कहलूर लोक महोत्सव का शुभारंभ किया गया। लोकोत्सव के पहले दिन विभिन्न सांस्कृतिक दल, महिला मंडल ने और एकल कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। कलाकारों ने पारंपरिक गीतों और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से बिलासपुर की पुरानी संस्कृति का परिचय दिया। लोक उत्सव का शुभारंभ एसडीएम सदर अभिषेक कुमार गर्ग ने किया।

लोक उत्सव का शुभारंभ भगवान गणेश की स्तुति के साथ किया गया। इसके बाद कलाकारों ने विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। महिला मंडलों ने ओ राधे दो पंख दे दे अपने, मारकंडों रा पी लेना पानी, तेरे-तेरे खातिर खाना बनाया, लोक ता मेरे बारे बढ़ा कुछ बोलदे मिजों ता फर्क नी पैंदा ओ लोको मैं पहाड़ी बंदा, गोरी दा दिल लागा चंबे दिया धारा और हयो मेरेया दिलड्आ हो लोकगीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान गुगा गाथा की भी प्रस्तुति दी गई। लोक उत्सव में पहले दिन एकल कलाकारों में प्रकाश चंद, बंदना, रेखा चंदेल, हरदेई, कोमल राणा, सहित अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। इसके अलावा महिला मंडल सुईं सुरहाड़, स्वयं सहायता समूह समलेटू, आदर्श महिला मंंडल धार टटोह, दिव्या ज्योति महिला मंडल बेनला, महिला मंडल रच्छेड़ा, कृष्णा महिला मंडल कुठेड़ा, जाल्पा महिला मंडल हरनोड़ा, महिला मंडल सिद्ध बाबा गोदडिय़ा, महिला मंडल धरोटी सहित अन्य स्वयं सहायता समूहों ने प्रस्तुतियां दीं। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने बताया कि यह लोकोत्सव तीन दिन तक चलेगा। इसमें बिलासपुर की लोक संस्कृति को उजागर करने के लिए लोक कलाकारों को मंच दिया जा रहा है। इस मौके पर एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग ने सभी को लोकोत्सव की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed