फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Officials should speed up all the development works of the center: Anurag

केंद्र के सभी विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : अनुराग

Fri, 24 Nov 2023 06:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
Officials should speed up all the development works of the center: Anurag
- प्रशासन को मौके पर जाकर सभी क्षतिग्रस्त हुई 14 सड़कों की वस्तु स्थिति जानने के दिए निर्देश
विज्ञापन

-दिशा की समीक्षा बैठक में एम्स प्रबंधन को सभी विभाग शुरू करने के दिए आदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला मुख्यालय के बचत भवन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार की सभी योजनाओं सहित जिले में विभिन्न इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं फोरलेन, रेलवे और एम्स बिलासपुर के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
अनुराग ठाकुर ने सभी अधिकारियों को वित्तीय वर्ष के अंतिम चार महीने में सभी विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों को फोरलेन के कारण क्षतिग्रत लोक निर्माण विभाग की 14 सड़कों की मरम्मत करने के लिए कहा। प्रशासन को मौके पर जाकर सभी क्षतिग्रस्त हुई 14 सड़कों की वस्तु स्थिति जानने के निर्देश दिए, ताकि इन सड़कों की मरम्मत समय पर हो सके और स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, एम्स प्रबंधन द्वारा जानकारी दी गई कि एम्स बिलासपुर में 700 यूनिट कैपेसिटी का ब्लड बैंक स्थापित किया गया है। ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे एम्स में मरीजों को प्लेटलेट, प्लाज्मा आदि ब्लड के कंपोनेंट आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। उन्होंने एम्स प्रबंधन के अधिकारियों को एम्स के अंतर्गत सभी विभागों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश वासियों को इसका लाभ मिल सके। ठाकुर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को टीबी उन्मूलन पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिलासपुर में भी टीबी के काफी मामले सामने आए हैं। जिसे रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को रेड जोन क्षेत्र और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में लोगों को घर द्वार पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में अनुराग ठाकुर ने सभी विभागों से सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाई जा रही वस्तुओं का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया। कहा कि सेल्फ हेल्प ग्रुप द्वारा बनाई गई वस्तुएं विशेष कर मिलेट्स और अन्य स्थानीय उत्पादों से बनाई गई खाद्य वस्तुएं स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक हैं। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को इन वस्तुओं के इस्तेमाल करने का आग्रह किया, ताकि इन महिलाओं को भी रोजगार मिल सके। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग को महिलाओं द्वारा बनाई जा रही खाद्य वस्तुओं की पैकिंग और मार्केटिंग पर ध्यान केंद्रित करने के निर्देश दिए। सभी किसानों से आग्रह करते हुए कहा है कि किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त करने वाले सभी किसान एक महीने के अंतर्गत ई केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई विभागों ने बेहतर कार्य किया है। वहीं कई विभाग कार्य समय पर पूरा करने में पीछे हैं उन्हें उचित दिशा निर्देश दिए गए हैं। बैठक में श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
महाराष्ट्र-कर्नाटक राज्य की तर्ज पर फसल बीमा योजना पर कार्य करें विभाग
केंद्रीय मंत्री ने बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत महाराष्ट्र एवं कर्नाटक राज्य की तर्ज पर प्रभावी तरीके अपनाते हुए जिले के किसानों को इस योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। जिस पर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने अवगत करवाते हुए बताया कि जल्द ही कृषि विभाग के अधिकारियों को बेंगलुरु भेजा जाएगा। वहां अधिकारी इस योजना को प्रभावित तरीके से लागू करने के विभिन्न तकनीकों के बारे में अध्ययन करेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा फसल के नुकसान होने पर इंश्योरेंस क्लेम करते समय पेश आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने उपायुक्त को इंश्योरेंस कंपनियों और विभाग के अधिकारियों के साथ जल्द बैठक कर इस समस्या का निदान करने के निर्देश दिए।

इनसेट
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस उठाएं प्रभावी कदम
केंद्रीय मंत्री ने फोरलेन और जिले की अन्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूलों में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें और बड़ी कक्षाओं के बच्चों को नियमित रूप से अपने स्कूलों के आसपास ट्रैफिक मैनेजमेंट के गुर सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed