फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NTPC Koldam launches Smart Anganwadi Centres in Kasol and Chamyon

Bilaspur News: एनटीपीसी कोलडैम ने कसोल और चम्योण में शुरू किया स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र

Thu, 23 Apr 2026 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 23 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
NTPC Koldam launches Smart Anganwadi Centres in Kasol and Chamyon
ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विकास और प्रारंभिक शिक्षा को मिलेगा नया आयाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बाल विकास और प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एनटीपीसी कोलडैम ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व के तहत ग्राम कसोल और चम्योण में स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। गांव चम्योण में आयोजित कार्यक्रम में एनटीपीसी कोलडैम के अपर महाप्रबंधक हाइड्रो जियोलॉजी भुवनेश कुमार ने स्मार्ट आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया।

वहीं गांव कसोल में अपर महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण जीके विवेक ने केंद्र का शुभारंभ किया। एनटीपीसी कोलडैम द्वारा इन दोनों आंगनवाड़ी केन्द्रों का व्यापक नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण किया गया है। इसके अंतर्गत भवनों की मरम्मत, विद्युत सुविधाओं का उन्नयन, रसोईघर एवं शौचालय का विकास तथा स्वच्छ पेयजल के लिए वाटर फिल्टर की स्थापना की गई है। इसके साथ ही बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्मार्ट टीवी, वाई-फाई सुविधा, मेज-कुर्सियां, शैक्षणिक सामग्री, खिलौने एवं पुस्तकें भी उपलब्ध करवाई गई हैं। इससे आंगनबाड़ी केंद्रों को आधुनिक और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों को सर्वसुविधायुक्त बनाकर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना और उनके सीखने के स्तर को बेहतर बनाना है। इस परियोजना का क्रियान्वयन एनटीपीसी कोलडैम के सहयोग से एनोबल सोशल इनोवेशन फाउंडेशन द्वारा किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय निवासियों ने एनटीपीसी कोलडैम के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की पहल से क्षेत्र में बाल शिक्षा और विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला कसोल के प्रधानाध्यापक राज कुमार, सुपरवाइजर भट्टी देवी, एनटीपीसी कोलडैम की वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक (सीएसआर) पूरन सिंह, कार्यकारी (सीएसआर) अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed