फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSUI protests over NEET paper leak

Bilaspur News: नीट पेपर लीक मामले पर एनएसयूआई का प्रदर्शन

Thu, 14 May 2026 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 14 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
NSUI protests over NEET paper leak
बिलासपुर कॉलेज में गेट के बाहर शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते एनएसयूआई के कार्यकर्ता। स्रोत: एनएस
शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, एनएसयूआई अध्यक्ष रहे मौजूद
विज्ञापन

कहा, पेपर लीक मामलों से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था से भरोसा हो रहा कमजोर

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नीट पेपर लीक मामले को लेकर वीरवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर कॉलेज परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से छात्रों का शिक्षा व्यवस्था पर भरोसा कमजोर हो रहा है। नेताओं ने कहा कि लाखों विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी की थी, लेकिन पेपर लीक की घटनाओं ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिनंदन ठाकुर टोनी ने कहा कि संगठन छात्रों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। प्रदेश महासचिव ईशान ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक मामले ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष नितिन चड्ढा, कैंपस अध्यक्ष जुनैद शेख सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed