फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NSS develops discipline, spirit of social service: Dhruv Pal

एनएसएस से विकसित होती है अनुशासन, समाज सेवा की भावना : ध्रुव पाल

Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 28 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
NSS develops discipline, spirit of social service: Dhruv Pal
जुखाला कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवी मारकंड मंदिर में साफ-सफाई करते हुए। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन।
जुखाला महाविद्यालय के स्वयंसेवियों ने मारकंड में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला की राष्ट्रीय सेवा योजनाइकाई के स्वयंसेवियों ने गोद लिए गए गांव मारकंड में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

प्राचार्य ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थियों में उत्तरदायित्व, अनुशासन और समाज सेवा की भावना का विकास करती है। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी में जन-जागरूकता और सामुदायिक सहभागिता मजबूत होती रहे। अभियान के लिए महाविद्यालय से 100 से अधिक स्वयंसेवियों की टुकड़ी मारकंड गांव पहुंची। स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई की। साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को स्वच्छता और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण के लिए जागरूक किया। अभियान को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने स्वयंसेवियों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर पूरे कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन किया। इस अवसर पर सहायक आचार्य डिंपल चौहान, सहायक आचार्य दीपाली, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed