{"_id":"690dee056ec3de95210034de","slug":"nss-camp-completed-in-bls-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-147959-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन
पंजगाईं स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजगाईं में सात दिवसीय एनएसएस का समापन शुक्रवार को हुआ। समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओपी परमार ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्य सुरेंद्र पाल चड्ढा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ ऐसे आयोजनों और खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छा नागरिक बनना है। उन्होंने विद्यार्थियों को चरित्र निर्माण, अनुशासन और नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। रिसोर्स पर्सन कश्मीर ठाकुर ने एनएसएस और पत्रकारिता दोनों को ही समाज की नब्ज पहचानने व जनसेवा का कार्य करना बताया। उन्होंने कहा कि आज के डिजिटल युग में हर व्यक्ति के हाथ में स्मार्टफोन है और हर कोई सोशल मीडिया में पोस्ट डाल रहा है, लेकिन जरूरी है कि सच्चाई की परख करें। अफवाहों से बचें और समाज में सकारात्मकता फैलाने वाले कार्यों को साझा करें। विशेष अतिथि गोरखू राम शास्त्री ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करने और नशे से दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आज का छात्र ही कल का भविष्य है इसलिए समय का सदुपयोग करें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजीव कौशल ने सात दिनों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि मंच संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संजू संख्यान ने किया। समारोह में स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।