{"_id":"65be187c5859a1ea5f0ab4b5","slug":"now-you-will-not-have-to-wait-for-thyroid-report-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-112533-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: थायराइड की रिपोर्ट के लिए अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: थायराइड की रिपोर्ट के लिए अब नहीं करना पड़ेगा इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- घुमारवीं अस्पताल में जांच के लिए स्थापित की गई फुली ऑटोमेटिक मशीन
-एक दिन में हो सकेंगे 200 मरीजों के थाइराइड टेस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं अस्पताल में थायराइड की रिपोर्ट के लिए अब अगले दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में 10 लाख रुपये की लागत से जांच के लिए फुली ऑटोमेटिक मशीन स्थापित कर दी गई है। इससे एक दिन में 200 मरीजों की थाइरायड की जांच की जा सकेगी और उसी दिन रिपोर्ट भी मिल जाएगी।
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से इस मशीन को अस्पताल में लगाया गया है। इससे पहले भी अस्पताल में थायराइड की मशीन थी। इस मशीन से एक दिन में करीब 40 टेस्ट ही हो पाते है। इस वजह से मरीजों को रिपोर्ट के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता था। फूली ऑटोमेटिक मशीन के स्थापित होने से अब मरीजों को बार-बार अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह मशीन एक साथ 70 सैंपल की जांच करने में सक्षम है। मशीन से एक दिन में करीब 200 टेस्ट संभव हो पाएंगे। मशीन को शनिवार को अस्पताल की लैब में स्थापित किया गया। फिलहाल मशीन को ट्रायल के तौर पर चलाया जाएगा। इसके लिए कंपनी की तरफ से दो इंजीनियर अस्पताल पहुंचे हैं। वह लैब में कार्यरत कर्मचारियों को मशीन चलाने का प्रशिक्षण देंगे। इसके बाद लोगों को इस मशीन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
कोट
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के प्रयासों से थायराइड की जांच करने वाली मशीन को अस्पताल में स्थापित किया गया। इस मशीन के अस्पताल में लगने से थायराइड की जांच की रिपोर्ट मरीजों को उसी दिन मिलने की सुविधा मिलेगी। मशीन का ट्रायल किया जा रहा है। ट्रायल पूरा होने के बाद मरीजों को इस मशीन की सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
-डॉ. आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं