फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Now apply for admission in 11th class in JNV till 20th

Bilaspur News: जेएनवी में 11वीं में दाखिले के लिए अब आवेदन 20 तक

Sun, 17 Aug 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Now apply for admission in 11th class in JNV till 20th
अभ्यर्थियों को मेरिट आधार पर दिया जाएगा प्रवेश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 11वीं कक्षा के कला संकाय में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक विद्यार्थी 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। विद्यालय प्रशासन ने यह कदम उन अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए उठाया है, जो निर्धारित समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
पहले दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि 10 अगस्त तक निर्धारित की गई थी। बहुत से अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से आवेदन नहीं कर पाए। इसलिए दाखिले की तिथि बढ़ा दी गई है। यह आवेदन जेएनवी में कला संकाय की खाली नौ सीटों के लिए आमंत्रित किए जा रहे हैं। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
विज्ञापन

दाखिला मेरिट आधार पर दिया जाएगा। इसके लिए वे सभी विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जो वर्तमान समय में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूल में 11वीं कक्षा के कला संकाय में पढ़ रहे हों। अभ्यर्थी ने दसवीं कक्षा 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। अभ्यर्थी बिलासपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 1 जून 2008 से 31 जुलाई 2010 के बीच होनी चाहिए। दाखिले के फार्म के लिए अभ्यर्थी स्कूल के ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं। फार्म भरने के बाद अभ्यर्थी उसे स्कूल की ईमेल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। दाखिले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी स्कूल के हेल्प डेस्क नंबर 94181-14501 पर किसी भी कार्य दिवस में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed