फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Notification issued to make Kunihar a Nagar Panchayat

Bilaspur News: कुनिहार को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी

Mon, 25 Nov 2024 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 25 Nov 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Notification issued to make Kunihar a Nagar Panchayat
लोगों से दो सप्ताह में मांगी आपत्तियां और सुझाव
विज्ञापन

उपायुक्त के माध्यम से भेज सकेंगे प्रधान सचिव को
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कुनिहार को नगर पंचायत बनाने की अधिसूचना जारी हो गई है। इसके लिए सरकार ने आपत्तियों के लिए दो सप्ताह का समय दिया है। इसमें लोग दो सप्ताह में अपना विरोध प्रकट कर सकेंगे। लोग दो सप्ताह की अवधि में लिखित तौर पर उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा के माध्यम से प्रधान सचिव (शहरी विकास) को अपनी आपत्तियां भेज सकेंगे।

उपरोक्त अवधि के भीतर प्राप्त हुई आपत्तियों पर राज्य सरकार द्वारा विचार किया जाएगा। कुनिहार नगर पंचायत में तीन पंचायतों के 6 वार्डों को शामिल किया जाएगा। इसमें कुनिहार और कोठी पंचायत के दो वार्ड तो पूरे ही नगर पंचायत में शामिल हो रहे हैं, जबकि हाटकोट सहित कोटी पंचायत के दो अन्य वार्ड और कुनिहार पंचायत का एक वार्ड का कुछ हिस्सा नगर पंचायत में शामिल होगा। इस नगर पंचायत का क्षेत्रफल 19,17,327 वर्ग मीटर होगा। इसमें 1143 घर और करीब 4100 की आबादी को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed