फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   No one is taking care of the wrestlers sitting on dharna: Kaushal

धरने पर बैठे पहलवानों की नहीं ले रहा कोई सुध : कौशल

Tue, 06 Jun 2023 04:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:21 PM IST
विज्ञापन
No one is taking care of the wrestlers sitting on dharna: Kaushal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। पूर्व विधायक और अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष केके कौशल ने कहा कि दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों की सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। भाजपा सरकार बृज भूषण के बचाव में लगी है, जबकि पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी मौके पर ही जाती है।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों के लिए इस मामले पर कुछ नहीं बोल रही है। जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है, उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही है। भाजपा नेता पर जो आरोप लगा है, उसमें एकदम गिरफ्तारी हो जाती है, लेकिन कोई भी कदम इस मामले पर नहीं उठाया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री भी इस मामले को लेकर कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्हें तो अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनका यह कर्तव्य है कि खिलाड़ियों की परेशानियों को दूर करें, लेकिन वह बृजभूषण का बचाव कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या दृष्टिकोण है। उन्होंने मांग रखी कि इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि देश के पहलवानों के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर किसान सभा के महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर और रमेश ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed