{"_id":"6a441378a844fb73490a8dc6","slug":"nishu-becomes-smc-chairperson-of-nakhlehda-school-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162772-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: निशू बनीं नखलेहड़ा स्कूल की एसएमसी प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: निशू बनीं नखलेहड़ा स्कूल की एसएमसी प्रधान
विज्ञापन
नखलेहड़ा में बनी नई स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
- फोटो : 1
इंदु को उप प्रधान, मीना को बनाया मुख्य सलाहकार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नखलेहड़ा में विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हो गए हैं। इसकी अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य राज कुमार गौतम ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निशू देवी को स्कूल प्रबंधन समिति का नया प्रधान चुना गया। इसके अलावा इंदु बाला को उप प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई। विद्यालय के विकास को गति देने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया गया, जिसमें अरुण कुमार को भवन कमेटी का प्रधान, मनोहर लाल को उप प्रधान, हरेंद्र कुमार को अकादमिक कमेटी का प्रधान व अरुणा को उप प्रधान बनाया है। इसके अलावा पूर्व एसएमसी प्रधान मीना देवी को मुख्य सलाहकार बनाया गया। साथ ही सर्वसम्मति से पंचायत प्रधान अंबालिका पठानिया, वार्ड मेंबर कमल और फीमेल हेल्थ वर्कर बनीता धीमान को पदेन सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। प्रबंधन समिति के सदस्यों में ज्योति देवी, अमना देवी, बीना देवी, रजनी, किरण कुमारी, सुषमा कुमारी, प्रदीप कुमार और वीर सिंह, स्कूल स्टाफ की ओर से सुषमा लता, मोहिंद्र सिंह और देवेंद्र कुमार को समिति में शामिल किया गया।