फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nihal's Kashish became the winner in the model exhibition

Bilaspur News: मॉडल प्रदर्शनी में निहाल की कशिश बनी विजेता

Sun, 01 Oct 2023 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
Nihal's Kashish became the winner in the model exhibition
-एसवीएम घुमारवीं विज्ञान मेले में 150 बच्चों ने लिया भाग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से एक दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान मेले और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि मेले में शिरकत की।

मॉडल प्रदर्शनी के पहले वर्ग में निहाल विद्यालय की छात्रा कशिश ने पहला, घुमारवीं की भावना ने दूसरा स्थान हासिल किया। दूसरे वर्ग में औहर से साहिल ने पहला, गेहड़वीं से यशिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे वर्ग में और झंडूता की शालिनी ने पहला रौड़ा के आशीष ने दूसरा स्थान हासिल किया। वैदिक गणित में गेहड़वीं स्कूल पहले और घुमारवीं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। तरुण वर्ग में भटेड़ स्कूल विजेता बना। प्रधानाचार्य धनवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस मेले में जिले भर से 150 बच्चों ने भाग लिया। यहां से विजेता रहे बच्चे प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चिंतपूर्णी जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने विजेता बच्चों को भी इनाम देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर हिमाचल शिक्षा समिति के महामंत्री दिलाराम चौहान,बिलासपुर के अध्यक्ष अमीचंद, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविकांत शर्मा, उपाध्यक्ष रामस्वरूप शर्मा, प्रबंधक चमन कपूर और अमन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed