फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nidhi Sharma becomes president of ABVP Jukhala unit

Bilaspur News: निधि शर्मा बनीं अभाविप जुखाला इकाई की अध्यक्ष

Mon, 06 Nov 2023 04:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Nidhi Sharma becomes president of ABVP Jukhala unit
- एबीवीपी जुखाला इकाई ने किया नव कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई जुखाला ने 2023.24 कार्यकारिणी का गठन किया। यह कार्य जिला संगठन मंत्री हितेश ठाकुर और जिला संयोजक विनय ठाकुर की देखरेख में किया गया।

चुनाव अधिकारी के रूप में उपस्थित विनय ठाकुर ने विद्यार्थी परिषद की जानकारी देते हुए बताया कि किस प्रकार से परिषद की कार्य पद्धति से कार्यकारिणी का गठन किया जाता है। उन्होंने बताया कि हर साल विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी का गठन होता है। उन्होंने 2023-24 की कार्यकारिणी की घोषणा की। इकाई अध्यक्ष के रूप में निधि शर्मा को चुना गया। इसके अलावा इकाई मंत्री के रूप में शिवम शर्मा, इकाई उपाध्यक्ष अलीशा, सिमरन चौधरी, मुकेश शर्मा, सह सचिव तनीषा, दीपिका, शिवम ठाकुर, बीए प्रमुख ज्योति, बीए सह प्रमुख महक, बीकॉम प्रमुख रिजुल, बीएससी प्रमुख मीनाक्षी, बीएससी सह सिमरन, एसएफडी संयोजक अक्षय, एसएफएस संयोजिका शिवानी, खेल संयोजिका किरण, इकाई कार्यकारिणी सदस्य नैंसी, ज्योति, कल्पना, सुमन, प्रियंका, दीपिका शर्मा, मीनाक्षी शर्मा और पायल को चुना गया। हितेश ठाकुर ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार समाज के क्षेत्र में छात्रों के हित के लिए कार्य करने वाला संगठन है। विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना से ही लगातार छात्र हितों के लिए संघर्षरत है। उन्होंने विद्यार्थी परिषद की स्थापना के उद्देश्य से लेकर इतिहास, विकास, कार्य पद्धति और सैद्धांतिक भूमिका के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed