{"_id":"6ab6c473d4c4ca2f4c0f33c8","slug":"young-mans-body-found-stuck-at-the-doorway-of-a-shanty-deep-cut-on-the-neck-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-168527-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: झुग्गी के दरवाजे पर फंसा मिला युवक का शव, गले पर था गहरा कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: झुग्गी के दरवाजे पर फंसा मिला युवक का शव, गले पर था गहरा कट
विज्ञापन
घुमारवीं में मिले अज्ञात शव मामले में जांच करने पहुंची पुलिस। संवाद
चेहरे और जमीन पर बिखरा था खून; एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं शहर में शुक्रवार सुबह निजी होटल के पीछे बनी अस्थायी झुग्गी में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव झुग्गी के दरवाजे को ढकने के लिए लगाई गई लोहे की चादर के बीच फंसा मिला। उसका सिर झुग्गी से बाहर की ओर था, जबकि धड़ और शरीर का बाकी हिस्सा अंदर की तरफ था। युवक के गले पर गहरा कट का निशान मिला है। चेहरे और जमीन पर भी काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार झुग्गी में रहने वाला दर्शन मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है और परिवार सहित यहां मजदूरी करता है। वह करीब दो माह पहले अपने गांव गया था और दो दिन पहले ही वापस लौटा था। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे झुग्गी में पहुंचने पर उसने युवक को मृत अवस्था में पड़ा देखा। शव लोहे की चादर के बीच फंसा हुआ था। दर्शन ने इसकी सूचना जमीन मालिक को दी, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना घुमारवीं की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके की बारीकी से जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करने के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स बिलासपुर भेज दिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रताप सिंह ठाकुर ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ यह पता लगाने में जुटी है कि वह झुग्गी तक कब और कैसे पहुंचा। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।