फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NH-205 riddled with potholes; journey becomes hazardous.

Bilaspur News: गड्ढों में तब्दील हुआ एनएच-205, सफर बना जोखिम भरा

Sun, 26 Jul 2026 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
NH-205 riddled with potholes; journey becomes hazardous.
स्वारघाट में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग की एक साल से खस्ताहालत। स्रोत: जागरूक
एक वर्ष से मरम्मत का इंतजार, बरसात में कीचड़ और जलभराव से लोगों का जीना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत करने की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी

स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के तहत आने वाला राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली का हिस्सा पिछले एक साल से खस्ताहाल है। सड़क पर धूल और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण स्थानीय जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार और लोक निर्माण विभाग से सड़क की तुरंत मरम्मत करने की गुहार लगाई है। यह समस्या लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट कार्यालय से करीब एक किलोमीटर पीछे राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 पर है। एक साल पहले इस पुराने मार्ग पर नालियों के पास मिट्टी डाली गई थी। इसके बाद से सड़क की न तो मरम्मत की गई और न ही इसे पक्का किया गया। गर्मियों के मौसम में यहां अत्यधिक धूल उड़ती थी। इससे राहगीरों की आंखों में धूल जाती थी और उनके कपड़े भी खराब हो जाते थे। अब बरसात शुरू होने के साथ ही सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर गया है। इन गड्ढों से गुजरने वाली गाड़ियों के कारण पैदल चलने वाले और बाइक सवारों के कपड़े कीचड़ से सन जाते हैं। छोटी गाड़ियों का इस मार्ग से निकलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर चलना अब जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय निवासी, समाजसेवी और पूर्व बीडीसी सदस्य वीरी सिंह कैंथ, कुटैहला पंचायत प्रधान कमला देवी और उपप्रधान संजय शर्मा सहित कई लोगों ने इस समस्या को उठाया था। इन सभी ने सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग उपमंडल स्वारघाट और बिलासपुर डिवीजन को अवगत कराया था। हालांकि, अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग मंत्री और सरकार से सड़क की दुर्दशा को तुरंत सुधारने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लोगों को बरसात में राहत देने के लिए अस्थायी समाधान जरूरी है। लोगों ने मांग की कि सड़क पर रोड़ी बजरी की परत बिछाई जाए, ताकि लोगों को बरसात में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed