फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   new year fair will begin in naina devi temple today on 30 dec 2021

आज से श्री नयनादेवी जी मंदिर में शुरू होंगे नव वर्ष मेले

Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
new year fair will begin in naina devi temple today  on 30 dec 2021
विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी जी के मंदिर में माथा टेकते श्रद्धालु । - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। हिमाचल के विश्वविख्यात शक्ति पीठ श्री नयना देवी में नव वर्ष मेले 30 दिसंबर से शुरू होंगे। चार दिन तक चलने वाले इन मेलों के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करके अपने नववर्ष का आगाज करेंगे। मंदिर के अंदर कड़ा प्रसाद और नारियल चढ़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नव वर्ष मेला 30 दिसंबर से दो जनवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

इसे लेकर मंदिर न्यास जिला प्रशासन मंदिर न्यास और अन्य विभागों ने सभी कार्य पूरे कर लिए हैं। मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंदिर क्षेत्र में व्यापक संख्या में पुलिस बल होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। डीएसपी पूर्ण चंद ने बताया कि मेला में कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात होंगे और श्रद्धालुओं को लाइनों में ही माता के दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम राजकुमार ठाकुर का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नव वर्ष मेलों के दौरान जिला प्रशासन और मंदिर न्यास ने पुख्ता बंदोबस्त किए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। सीसीटीवी कैमरे से मंदिर क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर पहली नजर रखी जाएगी। नव वर्ष मेला के दौरान सभी विभागों लोक निर्माण विभाग जनशक्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग परिवहन विभाग ने पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed