{"_id":"682091a8d05359701705dad3","slug":"new-shed-has-not-been-installed-in-government-school-barthin-for-one-year-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-136892-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: राजकीय स्कूल बरठीं में एक साल से नहीं लगाया गया नया डंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: राजकीय स्कूल बरठीं में एक साल से नहीं लगाया गया नया डंगा
Sun, 11 May 2025 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 11 May 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
बरठीं स्कूल में गिरे डंगे को दिखाते एसएमसी अध्यक्ष राजेश गौतम। संवाद
पिछले साल बरसात में गिर गया था खेल मैदान का डंगा
डंगा नहीं होने से विद्यार्थियों के गिरने का रहता है खतरा
-क्षतिग्रस्त हुए शौचालय की भी नहीं हुए मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरठीं के खेल मैदान के आगे का डंगा पिछले साल बरसात में ढह गया था, लेकिन करीब एक साल बीत जाने के बाद भी नया डंगा नहीं लगाया जा सका है। डंगा नहीं लगने से खेलते हुए विद्यार्थियों के गिरने का खतरा बराबर बना रहा है।
पिछले साल भारी बरसात में स्कूल के शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिनकी मरम्मत भी आज तब नहीं हो पाई है। इसके कारण विद्यार्थियों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। वहीं डंगा गिरने के कारण कोई भी स्कूल परिसर में आता-जाता रहता है। स्कूल का मैदान लोगों का आम रास्ता बनकर रह गया है। यहां विद्यार्थियों के खेलते समय गिरने का भी भय बना रहता है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश गौतम ने बताया कि पिछले साल जुलाई में भारी बरसात के चलते खेल मैदान के आगे का डंगा ढह गया था। बरसात से हुए नुकसान का शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी जायजा लिया था। हैरानी की बात है कि एक साल बाद भी यहां न तो डंगा लग सका और न ही शौचालय की मरम्मत की गई । डंगा न बनने के कारण स्कूल के शौचालय को भी खतरा है। वहीं खेलते समय विद्यार्थियों के भी गिरने का भय लगा रहता है। राजेश गौतम ने शिक्षा विभाग से जल्द डंगे का निर्माण कराए जाने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ स्कूल की सुंदरता भी बनी रहे।