{"_id":"692d9922969139609902688c","slug":"new-batch-of-assistant-electrician-and-ai-trade-started-in-gagal-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-149415-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गागल में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन और एआई ट्रेड का नया बैच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गागल में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन और एआई ट्रेड का नया बैच शुरू
विज्ञापन
अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर गागल में शुरू हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रशिक्षु।
युवाओं को तकनीकी कौशल से किया जाएगा सशक्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर गागल में असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेड के नए बैचों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, प्रशिक्षण पद्धति और उद्योग में उपलब्ध रोजगार संभावनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
प्रशिक्षकों ने बताया कि असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन ट्रेड का मुख्य उद्देश्य युवाओं को घरेलू और औद्योगिक विद्युत प्रणालियों की मूलभूत से लेकर उन्नत तकनीकी जानकारी देना है, ताकि वे व्यावहारिक कार्यों में दक्षता हासिल कर सकें। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बैच में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी रुझानों, मशीन लर्निंग, डाटा प्रोसेसिंग और विभिन्न उद्योगों में एआई के बढ़ते उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे डिजिटल भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें।
केंद्र प्रबंधन ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर बेहतर रोजगार अवसर प्राप्त कर सकें। नए बैचों की शुरुआत से स्थानीय युवाओं को कौशल विकास के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण अवसर मिला है।