{"_id":"67dc1d7380457f3e1d0cce9f","slug":"never-lets-the-name-of-the-department-get-tarnished-sanjeev-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-133987-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग का नाम कभी नहीं होने देता खराब : संजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग का नाम कभी नहीं होने देता खराब : संजीव
Thu, 20 Mar 2025 11:18 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Mar 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोलीकांड में घायल पीएसओ संजीव कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते एसपी सुरक्षा भूपिंदर ने
-गोलीकांड में घायल पीएसओ संजीव को एसपी नेगी ने किया सम्मानित
-संजीव का कहना, जान भी चली जाती तो उसके लिए भी था तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हुए हमले के दौरान घायल हुए पीएसओ संजीव कुमार ने कहा कि वह कभी भी विभाग का नाम खराब नहीं होने देते, जिस कार्य के लिए उन्हें तैनात किया गया था, उस कार्य में जान भी चली जाती तो वह इसके लिए तैयार थे।
एम्स में उपचाराधीन पीएसओ संजीव कुमार से मिलने एसपी सुरक्षा भूपिंदर नेगी पहुंचे। इस दौरान संजीव को भूपिंदर नेगी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। उन्होंने संजीव की सराहना करते हुए कहा कि हमें अपने जवान पर गर्व है। जिस साहस से संजीव ने कार्य किया वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। बता दें कि संजीव कुमार आईसीयू से बाहर आ चुके हैं। वीरवार को संजीव ने कहा कि मैं अपने विभाग का नाम कभी खराब होने नहीं दे सकता था, ड्यूटी के दौरान मेरा मकसद था, साहब की सुरक्षा करना और उनकी जान बचाना। कहा कि एसपी साहब ने हर विंग से बेहतर जवानों की सूची मांगी थी। ट्रैफिक विंग की ओर से उनके अधिकारी ने उनका नाम भेजा था। सभी पैरामीटर पर खरा उतरने के बाद उन्हें पीएसओ नियुक्त किया गया था। संजीव ने कहा कि अगर साहब (बंबर ठाकुर) की जान बचाते हुए मेरी जान भी चली जाती, तो मैं उसके लिए भी तैयार था। संजीव ने इस दौरान घटना का विवरण भी दिया। बताया कि जब एकदम से फायर हुआ तो सबसे पहले उन्हें केवल बंबर ठाकुर को सुरक्षित करने का ध्यान आया। इस दौरान संजीव को गोली लग चुकी थी। संजीव ने बताया कि साहब को सुरक्षित करने के बाद उसने हमलावरों पर हमला किया। हालांकि गोली लगने के कारण उनका निशाना सही से नहीं लगा। लेकिन उनका जो पहला कर्तव्य था उसमें वह सफल हुए।