फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Neighbor attacked a young man sleeping in the house with a knife

Bilaspur News: घर में सोए युवक पर पड़ोसी ने चाकू से किया हमला

Tue, 23 Jul 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Neighbor attacked a young man sleeping in the house with a knife
- नोग कुडानी गांव में हुई घटना, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- दो दिन पहले हुई थी दोनों युवकों में कहासुनी
-पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के नोग कुडानी गांव में घर में सोए एक युवक एक दूसरे युवक ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घायल को परिजनों ने उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार विशाल पुत्र लक्ष्मण गांव नोग कुडानी डाकघर बागी बिनौला जिला बिलासपुर सोमवार रात को अपने घर में सोया हुआ था। इसी दौरान उसका पड़ोसी सचिन उर्फ सच्चू (24) वहां पर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद वह वहां से भाग गया। परिजन विशाल को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर ले गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मंगलवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवकों की दो दिन पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद सोमवार को आरोपी युवक रात के समय विशाल में कमरे में घुसा और उस पर चाकू से हमला कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक ने हमले के दौरान शराब का सेवन किया था। उधर, एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed