{"_id":"6a1af6d002c8b5edf0038e21","slug":"nccs-annual-training-camp-begins-in-ghumarwin-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-160780-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मादी देवी ने 106 साल की उम्र में निभाया लोकतंत्र का फर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मादी देवी ने 106 साल की उम्र में निभाया लोकतंत्र का फर्ज
विज्ञापन
उंगली पर स्याही दिखाकर लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़चढ़ कर किया मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर/घुमारवीं। लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था और मतदान के प्रति जागरूकता का अद्भुत उदाहरण ग्राम पंचायत कोठी में देखने को मिला। यहां 106 वर्षीय मादी देवी पत्नी स्व. दुर्गा दास ने परिवार के साथ मतदान केंद्र पहुंचीं और मताधिकार का प्रयोग किया।
घुमारवीं तहसील के कोठी गांव की मादी देवी अपने बेटे, पुत्रवधू और पोते के साथ वार्ड नंबर-4 स्थित मतदान केंद्र पहुंचीं और उत्साहपूर्वक मतदान किया। उम्र के इस पड़ाव में भी उनका जोश देखने योग्य था। मतदान के बाद उन्होंने अपनी उंगली पर लगी स्याही दिखाकर मतदाताओं को भी मतदान के लिए प्रेरित किया। मादी ने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है। उन्होंने मतदाताओं, विशेषकर युवाओं से अपील की कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए, क्योंकि प्रत्येक वोट की अपनी अहमियत होती है।
इस दौरान तीसरे और अंतिम चरण के मतदान में अन्य वरिष्ठ नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्राम पंचायत पनौल की 101 वर्षीय नगरजु देवी, 98 वर्षीय निक्की देवी, 90 वर्षीय विद्या देवी, निहातु देवी, ग्राम पंचायत कंदरौर की 98 वर्षीय बिमला देवी, ग्राम पंचायत कल्लर के 91 वर्षीय दुर्गा राम तथा ग्राम पंचायत तुहनू की 95 वर्षीय हरि देवी सहित कई बुजुर्ग मतदाता मतदान केंद्र पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया। उम्र के इस पड़ाव के बावजूद वरिष्ठ नागरिकों ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अन्य मतदाताओं को भी प्रेरित किया। मतदान केंद्रों पर मौजूद लोगों ने वरिष्ठ मतदाताओं के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि उनका यह कदम समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।