फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets learn the nuances of shooting

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने सीखी निशानेबाजी की बारीकियां

Fri, 15 May 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 15 May 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets learn the nuances of shooting
नेवल यूनिट बिलासपुर में शूटिंग का अभ्यास करते कैडेट्स और मौजूद अधिकारी। स्रोत: नेवल यूनिट
नेवल यूनिट बिलासपुर में फायरिंग अभ्यास आयोजित, 160 कैडेट्स ने लिया भाग
विज्ञापन

हथियार संचालन, निशानेबाजी और सुरक्षा नियमों की दी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर। 1 एचपी एनसीसी नेवल यूनिट बिलासपुर की ओर से फायरिंग अभ्यास का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी बरमाणा, जवाहर नवोदय कोठीपुरा, कंदरौर, औहर, भगेड़, कोठीपुरा और ऋषिकेश स्कूल के 160 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार ने बताया कि फायरिंग अभ्यास का आयोजन यूनिट के पीआई स्टाफ के मार्गदर्शन में किया गया। अभ्यास का उद्देश्य कैडेट्स में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, एकाग्रता और देश सेवा की भावना को विकसित करना है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को हथियारों के सुरक्षित संचालन, फायरिंग के नियमों, निशानेबाजी की तकनीकों और सुरक्षा संबंधी सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई। अभ्यास के दौरान कई कैडेट्स ने बेहतर निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स का चयन भविष्य में होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं विशेष प्रशिक्षण गतिविधियों के लिए भी किया गया।
विज्ञापन

कमांडिंग ऑफिसर ने कहा कि एनसीसी युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है, उनमें टीम भावना, मानसिक दृढ़ता और नेतृत्व क्षमता का विकास करती है। उन्होंने आगामी माह आयोजित होने वाले दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (एटीसी) की जानकारी भी दी। शिविर में परेड, ड्रिल, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन तथा व्यक्तित्व विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कैडेट्स के उत्साह और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्रसेवा की भावना को भी मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed