फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NCC cadets conveyed a message of cleanliness by undertaking a 30-km boat expedition.

Bilaspur News: एनसीसी कैडेट्स ने 30 किमी नौकायन कर दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets conveyed a message of cleanliness by undertaking a 30-km boat expedition.
संकल्प एक्सपीडिशन शिविर के तहत गोबिंद सागर झील में सेलिंग करते हुए एनसीसी कैडेट्स।
लठियाणी बोट घाट पर चलाया सफाई अभियान, नुक्कड़ नाटक से टीबी के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन

टीबी मुक्त भारत और स्वच्छता का संदेश लेकर लठियाणी पहुंचे कैडेट्स
रेस्क्यू ड्रिल में सीखे पानी में स्वयं को सुरक्षित रखने, संतुलन बनाए रखने के तरीके

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। संकल्प एक्सपीडिशन-2026 के तहत अभियान के आठवें दिन 70 एनसीसी कैडेट्स ने मंडली से अपनी नौकायन यात्रा शुरू की। कैडेट्स ने मंडली से डुमखर होते हुए लठियाणी बोट घाट तक बोट पुलिंग और नौकायन की। इस दौरान उन्होंने करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय की।
लठियाणी बोट घाट पहुंचने पर कैडेट्स ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। कैडेट्स ने घाट परिसर की सफाई की और कचरे को एकत्रित कर उसका उचित निपटान किया। उन्होंने स्थानीय लोगों को जलस्रोतों और इनके आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए जागरूक किया। कैडेट्स ने स्वच्छ घाट, स्वच्छ जल और स्वच्छ पर्यावरण का संदेश देते हुए लोगों से स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इसके बाद कैडेट्स ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लठियाणी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को टीबी के लक्षण, इससे बचाव, समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी दी गई। कैडेट्स ने लोगों से टीबी के लक्षण नजर आने पर जांच करवाने और बीमारी को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकायन के दौरान कैडेट्स ने रेस्क्यू ड्रिल में भी हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान उन्हें पानी में आपात स्थिति आने पर घबराने के बजाय स्वयं को सुरक्षित रखने, पानी में संतुलन बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर साथी कैडेट की मदद करने के तरीके सिखाए गए। इस अभ्यास से कैडेट्स के आत्मविश्वास और आपात परिस्थितियों से निपटने की क्षमता को मजबूती मिली।
कमांडिंग अफसर कमांडर सज्जन कुमार ने कहा कि संकल्प एक्सपीडिशन-2026 केवल नौकायन अभियान नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से कैडेट्स में साहस, अनुशासन, सेवा भावना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित की जा रही है। कैडेट्स गांव-गांव पहुंचकर स्वच्छ भारत और टीबी मुक्त भारत का संदेश दे रहे हैं।

संकल्प एक्सपीडिशन शिविर के तहत गोबिंद सागर झील में सेलिंग करते हुए एनसीसी कैडेट्स।

संकल्प एक्सपीडिशन शिविर के तहत गोबिंद सागर झील में सेलिंग करते हुए एनसीसी कैडेट्स।

संकल्प एक्सपीडिशन शिविर के तहत गोबिंद सागर झील में सेलिंग करते हुए एनसीसी कैडेट्स।

संकल्प एक्सपीडिशन शिविर के तहत गोबिंद सागर झील में सेलिंग करते हुए एनसीसी कैडेट्स।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed