फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   navrater in naina devi temple

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन नयनादेवी मंदिर में 11 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

Tue, 05 Apr 2022 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
navrater in naina devi temple
श्री नयनादेवी जी में नवरात्र के दौरान दर्शन करने के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BILASPUR
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में चौथे चैत्र नवरात्र पर 11 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। तीसरे नवरात्र पर मंदिर न्यास को चढ़ावे के रूप में 7.53 लाख नकदी, 25.300 ग्राम सोना, 1.105 किलो चांदी, 4 दीनार, 10 यूरो, 10 दिराम, 5 रॉयल्स, 1 डॉलर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

मंदिर न्यास ने नवरात्रों में श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का दावा किया था। वहीं मंदिर न्यास इस दावे पर खरा उतरा है। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी संख्या और बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए मंदिर न्यास ने सेक्टर चार और पांच के शेड में पंखे लगवा दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए इंतजार करते समय गर्मी से न जूझना पड़े। मंदिर न्यास अधीक्षक जगदीश शर्मा ने कहा कि कोरोना काल के दो साल के अंतराल के बाद मंदिर में श्रद्धालु बिना बंदिशों के मां के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं जोकि अपने आपमें एक सुखद एहसास है। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास की तरफ से पूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। सफाई से लेकर सुरक्षा तक का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed