{"_id":"5872697d4f1c1b1829ba816e","slug":"national-highwat-treffic-jaam-due-to-holl-in-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाईवे में दो घंटे जाम, हजारों लोग हुए परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाईवे में दो घंटे जाम, हजारों लोग हुए परेशान
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
jaam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों से लगातार जारी बारिश ने जिला में जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह नेशनल हाईवे-103 पर बिलासपुर-हमीरपुर की सीमा में तरघेल के पास बने पुल के एक सिरे पर गहरा गड्ढा पड़ने से यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
इससे मार्ग में करीब दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। इस वजह से सैलानियों सहित लोगों को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ा। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों ने यातायात को बहाल किया। जानकारी के मुताबिक तीन दिन से जारी बारिश के कारण तरघेल के पास बने पुल के एक सिरे पर बड़ा गड्ढा पड़ गया।
विज्ञापन
इसके कारण रविवार सुबह 6 बजे से आठ बजे तक नेशनल हाईवे में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। इस वजह से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। इसमें सैकड़ों लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इससे सबसे अधिक परेशानी देश विदेश से आने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ी। जाम को खुलवाने के लिए स्थानीय लोगों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन