फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   narrow escape of accident

सरकरी बस की प्रेशर पाइप फटी दूसरी चढ़ाई पर पीछे हटने लगी

Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
narrow escape of accident
बिलासपुर। जिले में सोमवार को एचआरटीसी बस चालकों की सूझबूझ से दो बस हादसे टल गए। रूट पर जा रही एचआरटीसी बस की प्रेशर पाइप फट गई। वहीं दूसरे रूट पर जा रही बस क्षमता से अधिक सवारियां होने के कारण चढ़ाई पर पीछे हटने लगी। दोनों बस चालकों की सूझबूझ के कारण हादसे होने से टल गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को मलोथी-बिलासपुर वाया घागस रूट सुबह सवा 7 बजे मलोथी से एचआरटीसी की बस रवाना हुई। जब बस जुखाला के पास पहुंची, तो चढ़ाई पर अचानक पीछे हटने लगी। बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। बस चालक ने काफी मशक्कत के बाद बस को कंट्रोल किया और बस से आधी सवारियों को उतार दिया गया। बता दें कि इस 48 सीटर बस में करीब 70 से ज्यादा सवारियां सफर कर रही थीं। बस में सवार लोगों ने बताया कि यदि कुछ पल की देरी हो जाती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने बताया कि कोरोना के दौरान मलोखर-बिलासपुर वाया ब्रह्मपुखर एचआरटीसी बस रूट बंद कर दिया गया था। इसके कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि मलोखर-बिलासपुर वाया ब्रह्मपुखर बस रूट को दोबारा शुरू किया जाए।
विज्ञापन

उधर, ब्रह्मपुखर-बिलासपुर वाया बंदला रूट की जो एचआरटीसी बस ब्रह्मपुखर से चलती है, उसकी दनोह के पास प्रेशर पाइप अचानक फट गई। बस में करीब 70 लोग सवार थे, जबकि बस की क्षमता 47 सीट है। चालक की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया। बंदला रोड पर पहले भी एक बड़ा हादसा हुआ था। इसमें काफी लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम बिलासपुर केएल यादव का कहना है कि मलोखर-बिलासपुर रूट बंद होने के कारण यह समस्या आई। मंगलवार से यह रूट पौन 8 बजे से शुरू कर दिया जाएगा। वहीं दूसरे रूट पर बस की प्रेशर पाइप फट गई थी। प्रेशर पाइप फटने से बस जाम हो जाती है। इसमें हादसा होने का डर नहीं होता। लेकिन इन रूटों पर जल्द नई बसों को भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed