फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   NAP officials, councilors inspected the fallen riots

खबर छपने के बाद हरकत में आया विभाग, गिरे डंगे का किया मुआयना

Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
NAP officials, councilors inspected the fallen riots
घुमारवी की मीट मार्केट में गिरे हुए डंगे का निरीक्षण करते नगर के उपाध्यक्ष व पदाधिकारी। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद के तहत मीट मार्केट से गुजरने वाले गंदे नाले में बारिश होने के कारण सिर्फ 11 माह पहले बना डंगा गिरने का मामला अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
विज्ञापन

खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने तुरंत प्रभाव से नगर परिषद के आला अधिकारी और चुने हुए पार्षदों ने डंगे का मुआयना किया और तुरंत प्रभाव से इसे ठीक करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

नगर परिषद के आला अधिकारियों ने गिरे हुए डंगे को लेकर कड़ा संज्ञान लेते हुए कहा कि इतनी जल्दी कैसे यह डंगा गिर गया।
इसकी विभागीय जांच करवाई जाएगी। नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्याम शर्मा ने कहा कि अखबार में प्रकाशित खबर के माध्यम से ज्ञात हुआ था कि मीट मार्केट में जो डंगा लगाया गया था, वह गिर गया है। जिसका निरीक्षण किया गया और नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि इस तुरंत प्रभाव से कार्य किया जाए, जिससे लोगों का जो नुकसान हो सकता है उसको बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था मामला
घुमारवीं नगर परिषद के क्षेत्र मीट मार्केट से गुजरने वाले नाले में कुछ समय पूर्व दोनों तरफ डंगे लगाए गए थे, लेकिन बुधवार को हुई भारी बारिश यह डंगा गिर गया है। नगर परिषद लोगों को दुर्गंध से निजात दिलवाने के लिए नाले के दोनों तरफ डंगे लगा रही थी। जिस तरफ यह डंगा गिरा हुआ है, वहां एक तरफ ही डंगा लगाया गया था। बीच में कंकरीट भी नहीं डाली गई थी। इस कारण यह डंगा नीचे गिर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed