{"_id":"5e6131808ebc3eead87e3f55","slug":"nalwar-mela-bilaspur-news-sml3266613101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलवाड़ी मेले के साउंड सिस्टम के लिए 12 मार्च को भरे जाएंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलवाड़ी मेले के साउंड सिस्टम के लिए 12 मार्च को भरे जाएंगे आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले में 17 मार्च से 23 मार्च तक लुहणू मैदान में दिन के समय कहलूर लोक उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों, कुश्ती, विभिन्न खेल स्थलों और पशु प्रदर्शनी के लिए साउंड, लाइट सिस्टम उपलब्ध करवाने तथा स्थापित करने के लिए इच्छुक पार्टियों, फर्मों से 12 मार्च 12:30 बजे तक इच्छुक पार्टियों से जिला प्रशासन ने सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की हैं।
एडीएम एवं संयोजक नलवाड़ी मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम उप समिति, बिलासपुर विनय धीमान ने बताया कि निविदाएं उसी दिन एक बजे इच्छुक पार्टियों के समक्ष खोली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्य आपूर्ति के इच्छुक बोलीदाताओं को अपनी निविदा के साथ 10 हजार रुपये का बैंक ड्राफ्ट उपायुक्त एवं अध्यक्ष राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2020 बिलासपुर के नाम से संलग्न करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बिना बैंक ड्राफ्ट के निविदा मान्य नहीं होगी। कोई भी अग्रिम राशि भुगतान नहीं की जाएगी और बोलीदाता को अपने उपकरणों की देखभाल अथवा सुरक्षा स्वयं करनी होगी। उन्होंने कहा कि आवेदक को अपने उपकरणों की संख्या व उपकरणों की निर्माता कंपनी का नाम कोटेशन में अंकित करने होगा। उन्होंने बताया कि आवेदक को अपने पैन नंबर, टिन नंबर, जीएसटी नंबर निविदा में अंकित करना अनिवार्य है ताकि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने बताया कि इससे संबंधित अन्य नियम और शर्तें वेबसाइट पर डाउनलोड की जा सकती हैं।