{"_id":"60e1f6968ebc3e735d28f9e3","slug":"nainadevi-temple-bilaspur-bilaspur-news-sml3758249150","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री नयनादेवी जी में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री नयनादेवी जी में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा पड़ा। शनिवार व रविवार को शाम पांच बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं रविवार शाम 5 बजे तक भक्तों ने मांग के चरणों में 6 लाख 9 हजार दो सौ 85 रुपये की नकदी, 26.9 ग्राम सोना और 930 ग्राम चांदी भेंट की। साथ ही आस्ट्रेलिया के 60 व कनाडा के 5 डॉलर भी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुए।
तड़के सुबह चार बजे ही श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इससे पहले ही मंदिर में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। इस दौरान विदेशों से भी श्रद्धालुओं माता के दर्शन के लिए पहुंचे। हालांकि, दोपहर में झमाझम बारिश होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ कुछ देर के लिए छंट गई। बारिश थमने के पश्चात श्रद्धालुओं ने कतारों के माध्यम से माता के दर्शन किए।
वहीं मंदिर में आए श्रद्धालुओं द्वारा अव्यवस्थित ढंग से खड़े किए वाहनों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 चालन भी किए। रविवार को मंदिर में शाम पांच बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।