फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Nadda will bow his head at Nayanadevi today in celebration of victory in Haryana.

Bilaspur News: हरियाणा में जीत की खुशी में आज नड्डा नयनादेवी में टेकेंगे माथा

Thu, 10 Oct 2024 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Nadda will bow his head at Nayanadevi today in celebration of victory in Haryana.
-दबट में कुल देवी मंदिर में पूजा करने के बाद पहुंचेंगे बिलासपुर
विज्ञापन

-परिधि गृह बिलासपुर में कार्यकर्ता करेंगे नड्डा का स्वागत
-धौलरा में शरदोत्सव में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे शिरकत


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हरियाणा में जीत की हैट्रिक के साथ ही जम्मू-कश्मीर में आज तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार 11 अक्तूबर को बिलासपुर आएंगे। एक सप्ताह में उनका अपने गृह जिले का यह दूसरा दौरा है। हालांकि इस बार वह किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं आ रहे हैं, लेकिन बिलासपुर जिला के भाजपा नेता, कार्यकर्ता दोपहर के समय सर्किट हाउस में उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर ने बताया कि जगत प्रकाश नड्डा शुक्रवार सुबह श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन व पूजा-अर्चना करेंगे। उसके बाद वह नयना देवी क्षेत्र के दबट स्थित कुलदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे बिलासपुर सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। शाम के समय वह धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव में शिरकत करेंगे। बहरहाल, नड्डा भले ही किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के लिए नहीं आ रहे हों, लेकिन हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन से उत्साहित कार्यकर्ताओं में उन्हें बधाई देने की बेकरारी के चलते परिधि गृह बिलासपुर में खूब भीड़ जुटने की संभावना है। शाम के समय नड्डा धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर के प्रांगण में आयोजित किए जा रहे दुर्गा पूजा उत्सव में भी शिरकत करेंगे। मोदी सरकार-3 में स्वास्थ्य तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री के साथ ही राज्यसभा का नेता बनाए जाने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा गत 4 अक्तूबर को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आए थे।
विज्ञापन

बिलासपुर में अभिनंदन समारोह के माध्यम से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल से लेकर प्रदेश भर से पार्टी के सांसदों, विधायकों व पूर्व विधायकों के साथ ही कई पदाधिकारियों ने भी भाग लिया था। अब नड्डा 11 अक्तूबर को फिर से बिलासपुर आ रहे हैं। एक सप्ताह की इस अवधि में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित हुए हैं। हरियाणा में भाजपा ने पूर्ण बहुमत के साथ जीत की हैट्रिक बनाकर इतिहास रचा है, जबकि जम्मू-कश्मीर में भी उसने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुए इन चुनावों में पार्टी के ऐतिहासिक प्रदर्शन से कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। वहीं वह नड्डा को इसकी बधाई देने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed